फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पूर्व प्रधान से फोन पर मांगी 50 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। चौतरा के पूर्व प्रधान गुरुलाल सिंह से फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


युसुफपुर चौतरा (कलरी) के पूर्व प्रधान गुरुलाल सिंह ने एसपी रामसेवक गौतम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि अमृतपाल निवासी करनाल हरियाणा आए दिन फोन पर चैट करके उसे परेशान कर रहा है। उससे 50 लाख रुपये की मांग की जा रही है। रुपये न देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
आरोपी की चैट भी फोन में उपलब्ध है। पीड़ित का कहना है कि रंगदारी मांगने वाले आरोपी से काफी मानसिक रूप से तंग व परेशान हो चुका है। यदि आरोपी के खिलाफ समय रहते हुए कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है तो उसे आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ेगा, जिसका शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा। पीड़ित ने फोन पर रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर परिवार की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने फोन पर रंगदारी मांगने तथा परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें