फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पटाखा फैक्टरी में धमाका, मजदूरों ने भागकर बचाई जान

Wed, 23 Oct 2024 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र क के फजलपुर माइनर के निकट जंगल में संचालित पटाखा फैक्ट्री में पटाखों के धमाक
विज्ञापन
कांधला (शामली)। फजलपुर माइनर के पास बनी पटाखा फैक्टरी में मंगलवार सुबह तेज धमाके के साथ पटाखों में आग लग गई। कई धमाकों से अफरातफरी मच गई। फैक्टरी मालिक और मजदूरों ने भागकर जान बचाई। धमाके इतने तेज थे कि पूरे क्षेत्र में गूंज हुई और फैक्टरी की टीन की छत उड़ने के साथ एक दीवार भी गिर गई। अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। विभागीय जांच में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं मिलने पर फैक्टरी पर सील लगा दी गई।
विज्ञापन


मोहल्ला रायजादगान निवासी व्यापारी शहनवाज पुत्र निसार की मुस्ताफाबाद फजलपुर माइनर के पास गोल्ड हिंद ग्रीन पटाखा फैक्टरी है। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे शाहनवाज अपने परिवार के तीन सदस्यों और मजदूरों के साथ फैक्टरी में कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक धमाके गूंजने लगे। कई धमाकों से कमरे के ऊपर रखी टीन शेड की उखड़ गई तथा चारों तरफ आग ही आग फैल गई। शहनवाज और अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। धमाकों की आवाज से चारों और अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

तहसीलदार अर्जुन कुमार के साथ राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फैक्टरी में सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी मिलने पर तहसीलदार ने सील लगा दी। जिला अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र कुमार का कहना है कि जांच में सामने आया है कि मानकों की अनदेखी कर फैक्टरी में पटाखे बनाए जा रहे थे। आग के कारणों की जांच की जा रही है। फैक्टरी पर फिलहाल सील लगा दी गई है।
विज्ञापन


लाइसेंस से कई गुना भंडारण, सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं

शामली। पटाखा फैक्टरी में मौके पर अधिकारियों को सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी मिले। जबकि यहां पटाखों का भंडारण भी किया गया था। यहां से पटाखों की बिक्री भी की जा रही थी। बताया कि।15 किलो बारुद के पटाखे बनाने का लाइसेंस शहनवाज के पास था। मगर इससे कई गुना अधिक पटाखे बनाने की बात सामने आई है।


प्रथम दृष्टया जांच में फैक्टरी में अनार को सुखाने का कार्य किया जा रहा था। उसी दौरान एक अनार में विस्फोट होने के बाद आग लगी। मौके पर कोई घायल नही हुआ है, ना ही कोई जनहानि हुई है। घटना की जांच अग्निशमन विभाग के द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


रामसेवक गौतम, पुलिस अधीक्षक, शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें