फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में हादसा: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, महिला की दर्दनाक मौत

Sat, 02 Sep 2023 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि फैक्टरी में आग लगने से जबरदस्त विस्फोट हुआ।
विज्ञापन
Shamli Police - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने के कारण एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद  महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


बताया गया कि शहर कोतवाली के मोहल्ला दयानंद नगर नाला पटरी पर एक मकान में चल रही पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही धमाके के साथ फैक्टरी में विस्फोट हो गया। हादसे में महिला करतारी  की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

जानकारी मिली कि मकान प्रमोद का है जिसमें पटाखे बनाने की फैक्टरी चल रही थी। आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें