फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महाविद्यालय में पीने के पानी की भी समस्या

Sat, 02 Sep 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में विजय सिंह पथिक महाविद्यालय-लिखा है शुद्ध पेयजल, लेकिन गंदा जल भी नही है, है सिर्फ सु
विज्ञापन
कैराना। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में पीने के पानी का कोई साधन नही है। यहां पर दो हैंडपंप, तीन वाटर कूलर, पानी की टोटियों वर्षों से खराब पड़ी है। यहां केवल एक सबमर्सिबल और नगर पालिका के टैंकर का ही सहारा है।
विज्ञापन


विजय सिंह पथिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लगे दो हैंडपंप वर्षों से खराब पड़े हैं। इसके अलावा महाविद्यालय में लाखों की कीमत के तीन बडे़ वाटर कूलर हैं। प्राचार्य के कार्यालय के आगे रखे वाटर कूलर की एक टोंटी से लगातार पानी टपक रहा है। इसके आसपास गंदगी है। इसके अलावा दो बड़े वाटर कूलर बंद पड़े हैं। टोंटी के नीचे नाली में गंदगी है।

पीएसी जवानों को सबमर्सिबल और पालिका के टैंकर का सहारा

विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में 44 वी वाहिनी पीएसी के करीब 35 जवान ठहरे हुए है। पीएसी के जवानों ने बताया कि बिजली आने पर सबमर्सिबल के पानी में नहाते है। अगर कभी बिजली नही आती तो नहाने में भी परेशानी होती है। छात्रों का भी यही कहना था कि बिजली नहीं होने पर टैंकर का पानी पीना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दो दिन में पानी की व्यवस्था सही करा दी जाएगी। वाटर कूलरों को ठीक कराया जाएगा। साथ ही हैंडपंप भी रिबोर कराए जाएंगे।
-डाॅ. योगेंद्र पाल, प्राचार्य ,विजय सिंह पथिक महाविद्यालय कैराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें