कैराना। ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ मोहल्ला रेतावाला में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। स्टोर संचालक पर लाइसेंस नहीं मिलने पर टीम ने सारी दवा जब्त कर मेडिकल स्टोर पर सील लगा दी। स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया है।
ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय ने सोमवार को पुलिस बल को साथ लेकर मोहल्ला रेतावाला में नफीस मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। स्टोर संचालक टीम को दवा बेचने का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जिस पर टीम ने स्टोर की सारी दवा जब्त कर ली। उसे टेंपो में भरकर कोतवाली में जमा करा दिया। टीम ने मेडिकल स्टोर पर भी सील लगा दी। टीम मेडिकल स्टोर संचालक नफीस को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय ने बताया कि बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर का संचालन करने पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद