फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दुकान पर बेचे जा रहे थे एक्सपायर खाद्य पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला बरखंडी सरवरपीर में दुकान पर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में खाने पीने का एक्सपायर हो चुका सामान बरामद किया है। टीम ने करीब 20 हजार रुपये कीमत का एक्सपायर सामान को मौके पर नष्ट करा दिया। टीम ने अलग-अलग तरह बर्फी के चार नमूने लिए हैं। सरवरपीर मोहल्ले में प्रमोद कुमार की खाद्य पदार्थों की बिक्री की दुकान है। दुकान का लाइसेंस उसकी पत्नी सीमा के नाम से है। मंगलवार को गांव मन्ना माजरा निवासी प्रवीन ने डीएम अरविंद कुमार चौहान को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने दो दिन पहले फेरी कर सामान बेचने के लिए बच्चों की टॉफी, चॉकलेट, बिस्कुट व अन्य सामान प्रमोद की दुकान से खरीदा था, जो एक्सपायर था। उसने इसकी शिकायत प्रमोद से की तो उसने अपने पुत्र राहुल के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और घायल कर दिया।
दुकानदार ने सामान वापस लेने से इंकार कर दिया। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार उमेश त्यागी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंवरपाल, एसबी सिंह, पीके जयंत की टीम गठित कर जांच के लिए भेजी। जांच के दौरान दुकान पर अधिकतर सामान एक्सपायर तिथि का मिला, जो खाने लायक नहीं था, उसके बावजूद गरीब बस्तियों में सस्ते दामों में सामान को बेचा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान के गोदाम की जांच की गई तो वहां पर भारी दुर्गंध फैली मिली, वहां रखा खाने का सामान सड़ चुका था। कई खाद्य वस्तुएं ऐसी थीं, जिनकी तिथि वर्ष 2020 में निकल चुकी थी और फिर भी उनको बेचा जा रहा था। खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकान से बर्फी के चार नमूने लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय ने बताया कि दुकान में करीब 20 हजार रुपये का एक्सपायर सामान मिला था, जिसे मौके पर ही जलाकर नष्ट कराया गया। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दुकानदार के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें