फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले

विज्ञापन
शिवम पब्लिक स्कूल मालेंडी में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में लंबी कूद में भाग लेता छात्र। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

शामली। शिवम उच्चर माध्यमिक विद्यालय मालेंडी में आयोजित तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन लंबी कूद, ऊंची कूद और दौड़ के रोमांचक मुकाबले हुए।
विद्यालय परिसर में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुधवार को विद्यार्थियों के बीच रोचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में जूनियर वर्ग में 100 और 200 मीटर दौड़ में कक्षा सात ए के देव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर जूनियर दौड़ में कक्षा आठ बी की रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा आठ बी के देव ने 100 मीटर व 200 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की लंबी कूद व ऊंची कूद में कक्षा सात ए के देव ने प्रथम और इसी कक्षा के महकार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में लंबी कूद में कक्षा आठ बी के देव ने प्रथम व कक्षा 10बी के विवेक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में कक्षा 10 बी के विवेक ने प्रथम और इसी कक्षा के अनमोल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर उपेंद्र कुमार, निहाल गिरी, विकेंद्र देशवाल और सोनू आदि मौजूद रहे।

शिवम पब्लिक स्कूल मालेंडी में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ लगाते छात्र।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें