फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पावटी कलां के जंगल से आबकारी टीम ने पकड़ी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
-100 लीटर कच्ची शराब और 600 लीटर लहन किया बरामद, भट्ठी नष्ट कराई
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब बनाने की सूचना मिलने पर कई स्थानों पर छापा मारा। पावटी कलां गांव के जंगल से सौ लीटर कच्ची शराब, छह सौ लीटर लहन बरामद किया, जिसे बाद में नष्ट करा दिया गया। तीन तस्करों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार को सूचना मिली थी कि पावटी कलां के जंगल में कच्ची शराब बनाई जा रही है। इसके बाद उन्होंने ऊन आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, शामली निरीक्षक अशोक कुमार और कैराना निरीक्षक शैलेंद्र गौतम को छापा मारने के निर्देश दिए। तीनों निरीक्षक जंगल में पहुंचे, जहां टीम को देखकर शराब बना रहे तस्कर फरार हो गए। इसके बाद सौ लीटर कच्ची शराब, छह सौ लीटर लहन और भट्ठी को मौके पर ही नष्ट किया गया। टीम ने कैराना थाना में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना मिलने के बाद टीम कैराना, अहमदगढ़ और झिंझाना के जंगल की तरफ दौड़ी, लेकिन वहां कुछ नहीं मिसा। इसके बाद टीम ने कैराना-हरियाणा बॉर्डर पर शराब तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया। उन्होंने वहां वाहनों की चेकिंग की, लेकिन शराब बरामद नहीं हुई। जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि शराब तस्कराें के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें