शामली के मां सावित्री हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं की जांच करते डा रीतिनाथ शुक्ला।
- फोटो : SHAMLI
शिविर में 35 गर्भवती महिलाओं की जांच की
शामली। रोटरी क्लब शामली मिडटाउन की ओर से मां सावित्री हॉस्पिटल में निशुल्क अल्ट्रासाउंड शिविर में 35 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
शनिवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष डा. रीतिनाथ शुक्ला ने किया। चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करते हुए 35 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड निशुल्क किए। शिविर में कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए गए। डा. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि क्लब प्रत्येक माह निशुल्क शिविर लगाता है, जिसमें असहाय लोगों के निशुल्क अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। इस अवसर पर डा संजीव कुमार, अजय बाबू शर्मा, अनीता शर्मा, डा. नीलम शुक्ला, संदीप विश्वकर्मा, निक्की, सुरभि बंसल, अंजलि, रूमा मौजूद रहे।