फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भूनी टोल पर सैनिक से मारपीट के विरोध में भड़के पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान के साथ हुई मारपीट की घटना ने पूर्व सैनिकों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। मंगलवार को जिले के पूर्व सैनिक कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने टोल कर्मचारियों को गुंडा तत्व बताते हुए कहा कि केवल गिरफ्तारी ही पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को गधे पर बैठाकर, मुंह काला कर, गले में तख्ती लटकाकर सार्वजनिक जुलूस निकाला जाए ताकि यह घटना भविष्य में किसी के लिए मिसाल बने और कोई सैनिक के सम्मान को ठेस पहुंचाने का दुस्साहस न कर सके।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 17 अगस्त को मेरठ जिले के एक गांव निवासी सैनिक, जो ऑपरेशन सिन्दर का हिस्सा रह चुका है, छुट्टी खत्म होने के बाद ड्यूटी पर लौट रहा था। इसी दौरान भूनी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों ने उसे रोककर किसी अपराधी की तरह खंभे से बांध दिया और बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उनका कहना था कि यह केवल एक सैनिक का अपमान नहीं है, बल्कि भारतीय सेना और उसके सम्मान पर सीधा हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें