फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में सभी लोग मौजूद, किसी ने पलायन नहीं किया

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव हसनपुर में ब्राह्मण समाज द्वारा घरो पर चस्पा करे पलायन के पोस्टर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गांव में सभी लोग मौजूद, किसी ने पलायन नहीं किया
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर में फायरिंग प्रकरण में एक पक्ष के लोगों ने डीआईजी सहारनपुर से मिलकर फर्जी रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया। डीआईजी ने जांच कराने का आश्वासन दिया। उधर, दूसरे दिन भी गांव में कुछ घरों पर पलायन के पर्चे लगे रहे। उधर, सीओ सिटी ने कहा कि गांव में सभी लोग मौजूद है और किसी ने पलायन नहीं किया है।
गांव हसनपुर में 24 अगस्त को दो पक्षों के बीच फायरिंग प्रकरण में श्रीनिवास शर्मा पक्ष के संजय शर्मा समेत चार लोग घायल हुए थे। श्रीनिवास की तरफ से पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को इस मामले में दूसरे पक्ष के अमरपाल की तरफ से संजय समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। श्रीनिवास शर्मा पक्ष के लोगों ने पुलिस पर दबाव में आकर रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में घरों पर पलायन के पर्चे चिपका दिए थे। साथ ही जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी रोष जताते हुए उनके नाम के भी पर्चे चिपका दिए थे। श्रीनिवास पक्ष के सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार रात को डीआईजी सहारनपुर से उनके कार्यालय में मिले और उन्हें प्रकरण की जानकारी दी। डीआईजी ने उन्हें जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे दिन भी गांव में घरों पर पर्चे चिपके रहे। इस मामले में सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव हसनपुर मेें हुई फायरिंग में दोनों पक्षों के कुछ लोग छर्रे लगने से घायल हो गए थे। इस संबंध में श्रीनिवास की तरफ से छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिनमें तीन आरोपियों श्रीपाल, शीशपाल व विशाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। सोशल मीडिया के माध्यम से एक पक्ष द्वारा गांव हसनपुर से पलायन की खबर वायरल होने की बात संज्ञान में आई है, जिस पर जांच हेतु वे स्वयं गांव में गए और श्रीनिवास शर्मा व अन्य ग्रामीणों से बात की। जांच में पलायन की बात की पुष्टि नहीं हुई। सभी लोग अपने-अपने घरों पर हैं। अमरपाल की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में नामजद आरोपी गांव से चले गए हैं, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें