फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सरकार में समाज का हर वर्ग त्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव ब्रह्मखेड़ा में भाकियू के नेतृत्व में किसान, मजदूर, नौजवान की एक संयुक्त पंचायत का आयोजन जूनियर हाई स्कूल में किया गया। पंचायत में तीन अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेनपाल चौहान ने कहा कि किसान मजदूरों की लड़ाई के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। जनपद की तीनों मिलो पर जनपद के किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। शुगर मिलें 31 दिसंबर तक का ही भुगतान कर पाई हैं। जो निराशाजनक है। प्रदेश की अधिकांश आबादी की जीविका खेती पर निर्भर है। ऐसे में शुगर मिलों पर किसानों का करोड़ों का बकाया भुगतान किसानों के लिए आर्थिक संकट उत्पन्न कर रहा है। भाजपा सरकार ने गन्ना भुगतान को लेकर किए वादों को भी पूरा नहीं किया।
किसानों में भाजपा सरकार को लेकर काफी असंतोष व्याप्त है। आज प्रदेश का किसान गन्ना भुगतान से लेकर, खेत खलियान में बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या को लेकर पूरी तरह से त्रस्त है। बेसहारा पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो शुगर मिल गन्ना किसान का भुगतान नहीं कर रही है। भाजपा सरकार को किसानों की गन्ना भुगतान, बिजली, एमएसपी की समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर उसका निराकरण करना चाहिए अन्यथा किसान सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन

पंचायत में अन्य वक्ताओं ने भी किसान समस्याओं को लेकर भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरते हुए जमकर कटाक्ष किया। पंचायत में किसानों ने एकजुट होकर जिला मुख्यालय पर होने वाले आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। पंचायत की अध्यक्षता मास्टर फखरुद्दीन ने की और संचालन सुरेंद्र नंबरदार ने किया। पंचायत में उम्मेद, शाहरुख, दिनेश, मारूफ, शमशाद रहबर, अखलाक, जगदीश, सुलेमान, सालिम, गालिब आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें