फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति के रंग में डूबा हर समुदाय, शान से फहराया राष्ट्रध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभक्ति के रंग में डूबा हर समुदाय, शान से फहराया राष्ट्रध्वज
विज्ञापन

कैराना। आजादी पर कैराना क्षेत्र में चारों ओर देशभक्ति के रंग और उल्लास छाया रहा। सरकारी, गैर सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। इसके अलावा हर समुदाय का व्यक्ति देश भक्ति के रंग में डूबा नजर आया।
सोमवार को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। जनपद न्यायाधीश ने आजादी के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश अनिल कुमार पांडेय, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो मुमताज अली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलका यादव, सिविल जज सीनियर डिवीजन/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कैरान विजय कुमार वर्मा, सिविल जज सीनियर डिवीजन/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली प्रतिभा, सिविल जज जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा शर्मा व न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण सिंह सहित अधिवक्तागण व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम शिवप्रकाश यादव ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने तिरंगा फहराया। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों को शपथ भी दिलाई गई। ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। उधर, ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवरों पर भी इस बार धूमधाम के साथ तिरंगा फहराया गया। इसके अलावा युवाओं द्वारा जोश के साथ में डीजे पर देशभक्ति के तरानों के साथ तिरंगा यात्राएं निकाली गई।
विज्ञापन

-
पालिकाध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया
पालिकाध्यक्ष हाजी अनवर हसन ने नगरपालिका कार्यालय पर समस्त पालिका स्टाफ व सभासदों के साथ शान से ध्वजारोहण किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उनके बलिदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने मुख्य चौक बाजार में तिरंगा फहराने के साथ ही महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पालिकाध्यक्ष ने छड़ियान टंकी पर भी ध्वजारोहण किया। इस दौरान पालिका कर्मचारी रविंदर कुमार, इनाम बाबू, तासीम अली, इकबाल हसन, विपुल कुमार जैन, सालिम चौधरी, ठेकेदार मोहम्मद याकूब, वाजिद हसन आदि मौजूद रहे।
- मदरसे के छात्रों में भी दिखा जोश
शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की धूम रही। मोहल्ला पट्टोवाला में एनए पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सलीम अहमद ने ध्वजारोहण किया। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय, पब्लिक इंटर कॉलेज सहित स्कूल-कॉलेजों के अलावा मदरसों के छात्रों में भी अलग ही जोश देखने को मिला। मायापुर रोड स्थित मदरसा अहसन-उल-उलूम में कमेटी के सदस्य हाजी खुर्शीद व हाजी नासिर ने ध्वजारोहण किया। मदरसा इशातुल इस्लाम व मदरसा नासिरूल उलूम अशरफिया में झंडारोहण किया।
--
जिला जज की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
कैराना। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली के बैनर तले आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में न्यायालय परिसर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ग्रीश कुमार वैश्य ने किया। इसके बाद जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य चौक बाजार में जगह-जगह व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा का समापन जनपद न्यायालय परिसर में हुआ। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश अनिल कुमार पांडेय, एसडीएम शिवप्रकाश यादव, मुमताज अली, अलका यादव, विजय कुमार वर्मा, प्रतिभा, सुधा शर्मा, जावेद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें