तिरंगा यात्रा निकाली गई
कांधला। सोमवार को राष्ट्रीय लोक दल के जिला पंचायत सदस्य अरविंद पवार, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली सहित अन्य पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष ध्वजारोहण किया। नगर पालिका परिषद सहित अन्य सरकारी भवनों पर भी ध्वजारोहण किया गया। नगर के मायावती इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने 151 फीट लंब तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज, हिंदू इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय महिला महाविद्यालय सहित क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थाओं में भी स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सांसद ने हरी झंडी दिखाकर की रैली रवाना
गढीपुख्ता। उच्च प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण ग्राम प्रधान देवेंद्र तोमर, ग्राम सचिव नकुल चौहान ने सामूहिक रूप से किया। ऊन थानाभवन रोड पर सांसद प्रदीप चौधरी ने बाइक तिरंगा रैली को हरी झंडी को दिखाकर शुभारंभ किया।
सेंट आरसी स्कूल में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
कैराना। सेंट आरसी स्कूल में 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक अरविंद दृष्टा, विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार व प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अमित गर्ग, अमित तोमर, अजेंद्र सिंह, मोहित गर्ग, आदित्य सिंह आदि उपस्थित रहे।
होली हेवन में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ऊन। होली हेवन पब्लिक स्कूल ऊन में अमृत महोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी।
कैराना स्थित मदरसे में तिरंगा फहराते मौलाना।- फोटो : SHAMLI
कैराना में तिरंगा यात्रा निकालते जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य व अन्य न्यायिक अधिकारी- फोटो : SHAMLI
कैराना के सेंट आरसी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लहराते छात्र- फोटो : SHAMLI