फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जानता देश का हर बच्चा है, सबसे जरूरी सड़क सुरक्षा’

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कालेज में आयोजित कार्यक्रम में डीआईओएस सरदार सिंह ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल और हेड फोन का प्रयोग कदापि न करें। जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है, इसलिए खुद को सदैव सचेत रखे और सुरक्षित रहे। प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने कहा कि देश में हर साल सड़क हादसों में हजारों लोग अपनी जान गवां देते हैं। इसलिए हम सभी को यातायात के नियमों वन वे का प्रयोग करना, ओवरटेक न करना, ट्रैफिक साफ होने पर यू टर्न लेना, वाहनों की गति नियंत्रित रखना, हैंड सिग्नल और इंडिकेटर का प्रयोग करना और ट्रैफिक साइन आदि का पालन करना चाहिए। गलत दिशा में वाहन चलाने से दुर्घटना होने का खतरा रहता है। इसलिए वाहन को कभी भी गलत दिशा में नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हम सबका कर्तव्य भी है कि अपने परिजनों, रिश्तेदार और पड़ोसी आदि को यातायात नियमों की जानकारी देकर इनका पालन कराने के लिए प्रेरित करें।
मास्टर ट्रेनर जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न स्लोगन जानता देश का हर बच्चा है, सबसे जरूरी सड़क सुरक्षा। दुर्घटना से रखनी दूरी है, तो हेलमेट सबसे जरूरी है आदि से जागरूक किया। बताया कि 16 वर्ष के होने पर हमें केवल 50 सीसी के इंजन वाले दुपहिया वाहन का ही प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को यातायात संकेतों के बारे में छात्राओं को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी रेनू सक्सेना ने छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 108, 1098, 112, 1096 आदि के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से संबंधित कविता और भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पूजा मित्तल, रेणूबाला, लवी जैन, रूमा गर्ग, बबीता गुप्ता और निधि जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें