फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पत्नी के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

रविवार को पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खेत से पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था। जंगल में सड़क के चौड़ीकरण को लेकर गांव के युवक और उसके दो साथियों के साथ कहासुनी हो गई थी। उस समय तो वे चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद तीनों ने पहुंचकर उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट करते हुए घायल कर दिया है। डायल 100 पर सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उधर, थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मामला मारपीट का है। छेड़छाड़ का नहीं लग रहा है, फिर भी तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें