शामली के मूल्यांकन केन्द्र पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करते शिक्षक।
- फोटो : SHAMLI
यूपी बोर्ड की 14 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
शामली। आरके इंटर कालेज शामली मूल्यांकन केंद्र पर शनिवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की 14393 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। उपनियंत्रक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि हाई स्कूल की 9734 और इंटर की 4659 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। अब तक हाई स्कूल की कुल 46356 और इंटर की कुल 27318 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। कुल मिलाकर अब तक 73674 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। इस तरह से अब तक 60 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हुई हैं। शनिवार को केंद्र पर परीक्षकों की संख्या 362 रही । मूल्यांकन कार्य कर रहे सभी परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग ती गई।
शामली के मूल्यांकन केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईओएस सरदार सिंह।- फोटो : SHAMLI