फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पहले दिन 3506 उत्तर पुस्तिकाओं का कड़ी निगरानी में मूल्यांकन

Sun, 17 Mar 2024 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के बाद शनिवार से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य कड़ी निगरानी के बीच शुरू हो गया है। पहले दिन 3506 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। मूल्यांकन से पहले परीक्षकों को डीआईओएस व उप नियंत्रक ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। शनिवार को मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। डीआईओएस जेएस शाक्य ने बोर्ड की तरफ से मूल्यांकन संबंधी दिशा निर्देशों की जानकारी दी। जिसमें उत्तर पुस्तिका का हर पेज चेक करने, स्टेप बाई स्टेप मार्किंग करने, अपने विषय से हटकर मूल्यांकन न करने, सभी प्रपत्रों को ध्यान से व साफ शब्दों में भरने के निर्देश दिए। इसके बाद जिन विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं आई है, उनका मूल्यांकन शुरू किया गया। उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन 3506 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। जिन विषयों की उत्तर पुस्तिका नहीं पहुंची, उन विषय के परीक्षक प्रशिक्षण के बाद चले गए। उन्होंने बताया कि अभी हाईस्कूल की लगभग 80 प्रतिशत कॉपियां आई है। जबकि इंटर की काफी विषयों की उत्तर पुस्तिका अभी तक नहीं आई है। जिसके चलते पहले दिन 458 परीक्षक मौजूद रहे और 144 परीक्षक गैर हाजिर रहे। उन्होंने बताया कि सभी विषयों की कॉपियां पहुंचने पर मूल्यांकन कार्य में तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें