फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उद्यमियों को मिलेगा रुका हुआ भुगतान

Tue, 24 Dec 2024 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उद्यमियों के माल का रुका हुआ भुगतान भारत सरकार की एमएसएमई समाधान योजना के अंतर्गत सुरक्षित रहेगा। उद्यमियों की ओर से सहारनपुर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में काउंसिल में सुनवाई के बाद उद्यमियों को रुकी हुई धनराशि प्राप्त होगी। कानपुर की कंंपनी के रुके हुए माल की धनराशि का चेक आईआईए के चेयरमैन आशीष जैन की ओर से शामली के उद्यमी को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

आईआईए के चेयरमैन के बताया कि शामली के उद्यमी अशोक कुमार मित्तल ने कानपुर की एक कंपनी को माल दिया था। कंपनी ने भुगतान रोक दिया। उद्यमी की ओर से एमएसएमई समाधान योजना के अंतर्गत मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित काउंसिल में सुनवाई के दौरान शिकायत की थी। सुनवाई के बाद कंपनी को शामली के उद्यमी को रोके गए माल का भुगतान करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद रोके गए माल की धनराशि का चेक मंडलायुक्त की अध्यक्षता वाली समिति की ओर से शामली आईआईए को उपलब्ध कराया।
सोमवार को आईआईए के चेयरमैन ने उद्यमी को दो लाख 10 हजार रुपये का चेक उपलब्ध कराया। जिले का यह पहला मामला है। काउंसिल में एडवोकेट अंकित गुप्ता ने पैरवी की। कार्यक्रम में उद्यमी वेदप्रकाश आर्य, विशाल गुप्ता, सुधीर धीमान, अनुज गर्ग, निर्मल जैन, प्रवीण गोयल, तुषार कुच्छल, अंशुल मित्तल, निखिल ऐरन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें