फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उद्यमियों ने विद्युत अधिकारियों के सामने उठाई समस्याएं

Fri, 24 Mar 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली इंडस्ट्रियल एरिया के केरियर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड में  आयोजित बैठक में विद्युत विभाग
विज्ञापन
शामली। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कैरियर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड में उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इंडस्ट्रियल एस्टेट मेन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन और लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अंकित गोयल ने अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंताओं के समक्ष उद्यमियों को विद्युत विभाग से आ रही समस्याएं प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन

उद्यमियों ने कहा कि सरकार द्वारा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए नई इंडस्ट्री लगाने पर 10 वर्षों के लिए 7.5 प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी छूट देती है, लेकिन विद्युत सुरक्षा विभाग उद्यमियों को परेशान करता है। यह कार्य सुगमता से नहीं हो पाता, जिससे उद्यमी को छूट का लाभ नहीं मिल पाता। विद्युत कनेक्शन के जो एस्टीमेट बनाए जाते हैं वह पारदर्शी होने चाहिए। उद्यमियों को साथ बैठा कर उनसे विचार-विमर्श कर ही एस्टीमेट बनाए जाने चाहिए। थोड़ी सी भी बारिश या हवा शुरू होते ही लाइन में फाल्ट आने शुरू हो जाते हैं और सप्लाई बंद हो जाती है जिसे सभी इकाइयां बंद हो जाती हैं इसका समाधान निकलना चाहिए।
औद्यागिक क्षेत्र के जर्जर तार व पुराने खंभों को बदला जाए। किसी इंडस्ट्री में विद्युत से संबंधित कोई परेशानी आती है तो बीच के समय में कोई भी शटडाउन नहीं मिलना चाहिए शटडाउन का समय सुबह 8 बजे से पहले दोपहर में एक से डेढ़ के बीच और शाम को 5:30 से छह के बीच रहना चाहिए। उद्यमियों की सिक्योरिटी पर जो ब्याज मिलता है वह समय से मिलना चाहिए। निकिता पेपर मिल का विद्युत कनेक्शन चार मेगावाट से बढ़ाकर छह मेगावाट होना है इसके सारे पेपर उन्होंने पूरे कर दिए हैं, यह कार्य जल्द से जल्द होना चाहिए।. यदि कोई भी शटडाउन लेना हो तो उसकी सूचना पहले व्हाट्सएप ग्रुप पर आनी चाहिए या इसके अलावा उद्यमियों को विद्युत से संबंधित कोई परेशानी हो तो अधिकारी उसका जवाब ग्रुप पर दें।
विज्ञापन

कोई भी उद्यमी अपनी फैक्टरी दूसरी जगह शिफ्ट करता है तो उसका विद्युत कनेक्शन ट्रांसफर नहीं हो पाता, पहले अपना पुराना कनेक्शन पीडी कराता है उसके बाद नया कनेक्शन एप्लाई करता है, जिससे उद्यमी का बहुत समय, पैसा बर्बाद होता है। एक प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए, जिससे यह प्रक्रिया खत्म हो सके। अधीक्षण अभियंता रामकुमार ने अधीनस्थों को सभी समस्याओं का निस्तारण 15 दिन में कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर साइमा के संरक्षक आलोक जैन, अशोक बंसल, मोहित जैन, कमल गोयल, आशीष अग्रवाल, अमित जैन, प्रमोद ऐरन, आशीष जैन, अभिषेक जैन, सुधीर धीमान, विशाल गुप्ता आदि उद्यमी उपस्थित रहे।

शामली इंडस्ट्रियल एरिया के केरियर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड में  आयोजित बैठक में विद्युत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें