फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्सोपुर टील में उद्यमियों ने लगाए 5100 पौधे

विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में पौधारोपण करती राज्यमंत्री रजनी तिवारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
इस्सोपुर टील में उद्यमियों ने लगाए 5100 पौधे
विज्ञापन

शामली। शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन एवं लघु उद्योग भारती की ओर से कैराना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील में प्रदेेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने पौधरोपण का शुभारंभ किया। उन्होंने पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पौधे रोपण अभियान ग्लोबल वार्मिंग होने के कारण ऑक्सीजन की कमी को दूर करेगा। साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा 5100 वृक्ष यहां पर लगाए गए हैं। समय-समय पर जाकर पौधरोपण की देखभाल रखेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के एमएलसी वीरेंद्र सिंह, डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, जिला उद्योग केंद्र की डिप्टी कमिश्नर परमहंस मौर्य, डॉ. बनवारी लाल एसडीएम कैराना शिवप्रसाद, भाजपा जिला प्रभारी अजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, उद्यमी आलोक जैन आशीष अग्रवाल, अमित जैन, रोहित गर्ग, अपूर्व जैन, आयुष बंसल आदि उद्यमी इस मौके पर मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री सुुुुरेश राणा ने गंदेवड़ा संगमघाट में लगाए पौधे
शामली। भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने गंदेवड़ा के संगम घाट पर पौधरोपण की शुरुआत की। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान से पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान ठाकुर सोमवीर सिंह, जयपाल सिंह, राजकुमार चेयरमैन, दीपक प्रमुख, हरित कुमार, अजय कुमार, बिट्टू फौजी, मान सिंह कश्यप समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॅरिअर व्हील्स में मंत्री का हुआ अभिनंदन
शामली। कैराना मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र में कॅरिअर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड में प्रदेश की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी का अभिनंदन किया गया। राज्यमंत्री ने कॅरिअर व्हील्स को प्रधानमंत्री द्वारा अवार्ड दिए जाने पर पूरे परिवार को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उद्यमियों की समस्याओं को समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के एमएलसी वीरेंद्र सिंह, डीएम जसजीत कौर उद्यमी मौजूद रहे।

थानाभवन में पौधरोपण करते पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें