फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उद्यमी कर रहे दूसरी जगह से नहर को निकाले जाने की मांग

विज्ञापन
दिल्ली में मंत्री के कार्यालय पर मौजूद उद्यमी
विज्ञापन
शामली। शारदा-यमुना, साबरमती लिंक नहर परियोजना की जद में कंडेला औद्योगिक क्षेत्र आ जाने से जिले के उद्यमी औद्योगिक क्षेत्र को बचाने के लिए जुट गए हैं। एक अगस्त को दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेद्र सिंह शेखावत के साथ उद्यमियों की बैठक में कंडेला औद्योगिक क्षेत्र को बचाने का हल निकल सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन अनुज गर्ग, शामली इंडस्ट्रियल स्टेट मैन्यू फैक्चरिंग एसोसिएशन के चेयरमैन अंकित गोयल के नेतृत्व में जिले के उद्यमियों का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा के कैराना सांसद प्रदीप चौधरी के आवास पर दिल्ली पहुंचा। उद्यमियों ने अवगत कराया कि शामली के कंडेला औद्योगिक आस्थान से शारदा-यमुना लिंक नहर परियोजना को निकालने के लिए ड्रोन से सर्वे कराया गया है। नहर परियोजना के बाद कंडेला औद्योगिक आस्थान में परियोजना की निशानदेही करके पिलर लगाए गए हैं। नहर परियोजना को 600 मीटर चौड़ा बताया जा रहा है। इसकी जद में आने से कंडेला औद्योगिक क्षेत्र की बीस-पच्चीस औद्योगिक इकाई आ जाने से जिले का उद्योग खत्म हो जाएगा।उद्यमियों ने सांसद से शारदा- यमुना लिंक नहर परियोजना का रूट डायर्वट करके औद्योगिक क्षेत्र बचाने की मांग की।
बाद में कैराना भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में जिले के उद्यमी संसद भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलने पहुंचे। इस मौके पर केंद्रीय जलशिक्त मंत्री ने सांसद को आश्वासन दिया कि वह आगामी एक अगस्त को दिल्ली में पुन: बैठक करेंगे। एक अगस्त की बैठक में उद्यमियों के साथ बैठक करके पूरा मामला समझेंगे। उद्यमियों के प्रतिनिधि मंडल में साइमा के चेयरमेन अंकित गोयल, आईएआईए के पूर्व चेयरमेन अनुज गर्ग, साइमा के महामंत्री अमित जैन, कमल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
शामली। शारदा-यमुना लिंक नहर परियोजना का मुद्दा अमर उजाला में प्रकाशित किया गया था। उद्यमियों ने अपनी समस्याओं को डीएम रविंद्र सिंह से अवगत कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें