शामली। जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पहले दिन कड़ी चौकसी के बीच आयोजित कराई गई। परीक्षा दो पाली में हुई। दोनों पालियों में 11952 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। जिनमें से सभी केंद्रों पर 11632 ने परीक्षा दी और 320 ने परीक्षा छोड़ी। सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हर अभ्यर्थियों की मुख्य गेट के अलावा अंदर भी चेकिंग की गई। प्रवेश पत्र, पहचान पत्र व बालपेन के अलावा कोई भी सामान अंदर नहीं जाने दिया गया। परीक्षा के समय से आधा घंटा पहले केंद्रों के मेन गेट बंद कर दिए गए।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक चली। सभी केंद्रों पर सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों को मुख्य गेट पर तलाशी लेते हुए अंदर भेजना शुरू किया गया। वहीं दूसरी पाली में 3 से 5 बजे तक हुई। एक बजे से अभ्यर्थियों को अंदर भेजना शुरू किया और 2.30 पर मेन गेट बंद कर दिया गया। सेंटर के अंदर जाने से पहले ही सभी अभ्यर्थियाें के फिंगर प्रिंट लेते हुए अंदर भेजा गया। वहीं परीक्षा देने के बाद भी फिंगर प्रिंट लेकर ही बाहर भेजा गया। सभी केंद्रों पर जैमर लगाने के साथ ही केंद्र के अंदर ही कंट्रोल रूम बनाया गया। जहां पर चार पुलिसकर्मी हर कमरे के बाहर अभ्यर्थियों पर नजर बनाए रखी। सभी केंद्रों पर दोनों पालियों में डीएम रविंद्र सिंह, एसपी अभिषेक झा, एडीएम संतोष कुमार, एएसपी संतोष कुमार ने जायजा लेते हुए व्यवस्था देखी। सुबह की पाली में सभी केंद्रों पर 5976 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। जिनमें से 5841 ने परीक्षा दी और 135 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में भी 5976 पंजीकृत रहे। 5791 ने परीक्षा दी और 185 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों के मेन गेट पर हुई गहन तलाशी
सभी परीक्षा केंद्रों के मेन गेट पर महिला व पुरुष पुलिस बल तैनात रहा। सभी परीक्षार्थियों की अच्छी प्रकार तलाशी ली। जिसमें सभी परीक्षार्थियों के हाथों के कड़े, नाला, बैंड, जेब के सिक्के, लडकियों के बालों से रबड़, हेयर बैंड, गले से धागा, हाथ में बंधा नाला, रुमाल और बेल्ट आदि सब बाहर ही रखवा दिए गए। अंदर केवल कागज के पैसे, आधार कार्ड, परिचय पत्र और बालपेन ही अंदर जाने दिया गया।
-परीक्षा केंद्रों के नाम-पंजीकृत-प्रथम पाली-द्वितीय पाली
1-सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली-480-8-16
2-सरस्वती इंटर कॉलेज शामली504-2014
3-आरके इंटर कॉलेज शामली7921924
4-हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली384-711
5-वीवी इंटर कॉलेज शामली6001416
6-पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना-528914
7-बीएसएम स्कूल शामली480-819
8-मेपल्स एकेडमी शामली60014-20
9-मदरलैंड स्कूल शामली480718
10-रॉयल पब्लिक स्कूल शामली-528-1117
11-सिल्वर बेल्स स्कूल शामली60018-16
कैराना। नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में पहले दिन दोनों पालियों में 1056 में से 23 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र के आसपास दोनों ओर 100 मीटर के दायरे में दुकानें भी बंद रहीं। यहां प्रथम पाली में 528 में से 519 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 528 में से 514 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में बायोमेट्रिक स्क्रीनिंग में तकनीकी फाल्ट के चलते आधा घंटे की देरी से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र से बाहर भेजा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि बायोमेट्रिक स्क्रीनिंग में टेक्निकल कमी के कारण कुछ देरी हुई थी। परीक्षा पूरी तरह सही सम्पन्न हुई।
शामली आरके इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियो की लगी
शामली आरके इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियो की लगी
शामली आरके इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियो की लगी