थानाभवन। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि मंगलवार शाम उसकी पुत्री घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। वहीं ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।