फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घर में घुसकर जबरन छप्पर उखाड़ा, तोड़फोड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव इस्साेपुर खुरगान में घर में घुसकर दबंगई का मामला सामने आया है। जहां बैनामा लेखक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर छप्पर उखाड़ दिया। तोड़फोड़ की गई और सामान फेंक दिया गया। यही नहीं, महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने घायल महिलाओं का मेडिकल कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव इस्साेपुर खुरगान निवासी तमन्ना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पति मजदूरी के लिए अक्सर घर से बाहर रहता है, जिसकी गैरमौजूदगी में वह अपने बच्चों के साथ रहती है। बुधवार की प्रातः करीब पौने दस बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में छप्पर के नीचे बैठी हुई थी। आरोप है कि तभी बैनामा लेखक छह अन्य लोगों के साथ घर में घुस गया और गाली-गलौज की गई। आरोपी ने बैनामा कराने की बात कहते हुए छप्पर को उखाड़ दिया।
सामान में तोड़फोड़ की गई तथा इधर-उधर फेंक दिया गया। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। पुकार सुनकर उसके परिवार की नीसो, जैनब, साबरीन मौके पर आई, तो उन्हें भी पीटा गया। मौके पर लोगों ने पहुंचकर उनकी जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने मकान खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं, मारपीट में महिलाएं घायल हो गई। पीड़िता ने बताया कि एक तिहाई हिस्से वाले व्यक्ति ने बैनामा कराया है, जो केवल अपने हिस्से का करा सकता है, जबकि वह अपने हिस्से में रह रहे हैं। पुलिस ने घायल महिलाओं का सीएचसी में मेडिकल कराया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें