फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली मिलन कार्यक्रम में खेलों का लिया आनंद

विज्ञापन
शामली में भारतीय विद्यार्थी संगम के दीपावली पारिवारिक मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। भारतीय विद्यार्थी संगम शामली द्वारा दीपावली पारिवारिक मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सिल्वर बेल्स परिवार के मानस संगल, अरविंद संगल, रघुवीर सिंह आर्य, कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश गर्ग और संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तंबोला गेम, अंताक्षरी, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, कपल गेम आदि आयोजित किए गए। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण मंडली धार्मिक गीतों पर कार्यक्रम सराहनीय रहा। इस दौरान भजनों पर झूमने नाचने लगे। कार्यक्रम में सांसद प्रदीप चौधरी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दीपावली पर अपने अंदर जो बुराई है, उसको दूर करें और संकल्प के साथ उसे निभाएं। संस्था अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दीपक शर्मा, कार्यक्रम संयोजक विनोद मित्तल, रामअवतार ऐरन, ब्रजपाल शर्मा, अरिहंत जैन, पूरनचंद आर्य, सत्र संयोजक प्रदीप बंसल, कोषाध्यक्ष मोहन कुमार, नंद कुमार कंसल, अरविंद कौशिक, राजकुमार बालियान, निर्भय संगल, पारस भारद्वाज, विकास कौशिक, रवि संगल, विनय जैन, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार ने किया।

शामली में भारतीय विद्यार्थी संगम के दीपावली पारिवारिक मिलन समारोह का दीप जला कर शुभारंभ करते पू?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें