फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: माध्यमिक शिक्षकों को दिया जाएगा अंग्रेजी का प्रशिक्षण

Fri, 21 Apr 2023 05:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक
विज्ञापन

- राजकीय स्कूलों के दो शिक्षकों का किया गया चयन, आठ मई को प्रयागराज में शिक्षक लेंगे प्रशिक्षण
- मास्टर ट्रेनर के रूप में जनपद में किए जाएंगे नियुक्त, शिक्षकों को देंगे अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। प्रदेश के राजकीय स्कूलों के शिक्षकों को अंग्रेजी के प्रभावी शिक्षण के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश के शिक्षकों में जनपद के दो शिक्षकों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण 18 अप्रैल से 10 मई के बीच छह चक्रों में दिया जाएगा और जनपद के शिक्षक आठ मई को छठे सत्र में हिस्सा लेंगे। इसके लिए दोनों शिक्षकों को पत्र जारी कर दिया गया है।
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत कार्य योजना बनाई गई है। प्रथम चरण में प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक जनपद से चार-चार शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया। शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने-अपने जनपद में मास्टर ट्रेनर की भूमिका का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए पहले से पांचवें चरण तक प्रदेश के 48 शिक्षकों का चयन किया गया है और छठे चरण में 49 शिक्षक शामिल होंगे। छठा चरण आठ मई से शुरू होगा। छठे चरण में शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली जनपद को शामिल किया गया है। इसमें शामली जनपद के दो शिक्षक शामिल किए गए हैं, जिसमें प्रमोद कुमार यादव राजकीय हाईस्कूल टोडा और सुरेंद्र कुमार राजकीय हाईस्कूल पावटी कलां शामिल हैं। ये दोनों शिक्षक आठ मई को प्रयागराज में होने वाले प्रशिक्षण में शामिल होंगे। वहां तीन दिन तक प्रशिक्षण लेने के बाद अपने जनपद में मास्टर ट्रेनर के रूप में तैनात किए जाएंगे। जिसके बाद वह शिक्षकों को अंग्रेजी का प्रशिक्षण देंगे, ताकि छात्र-छात्राओं को आसान तरीके से अंग्रेजी का ज्ञान कराया जा सके।
विज्ञापन

- जनपद से दो शिक्षकों का चयन किया गया है और इसकी सूची निदेशालय को भेज दी गई है। ये दोनों शिक्षक आठ मई को प्रयागराज में होने वाले प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे। वहां से प्रशिक्षण लेने के बाद जनपद में मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे। - सरदार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें