फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितना खा सकते हैं, उतना ही लें : जैन मुनि

Fri, 21 Apr 2023 04:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर के मिल रोड स्थित श्री श्वेतांबर जैन स्थानक में धर्मसभा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर के मिल रोड स्थित श्री श्वेतांबर जैन स्थानक में धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा में जैन मुनि ने कहा कि हमें अपनी रसोई को शुद्ध रखना चाहिए। शाकाहार अपनाएं। जितना खा सकते हैं, उतना ही भोजन लें। जिससे भोजन व्यर्थ न जाए।

शुक्रवार को नरेश चंद महाराज ने कहा कि रसोई हमारी शुद्ध होनी चाहिए। भोजन के नियम जरूर अपनाएं। हमारी रसोई शुद्ध हो। समय से भोजन बनाएं और समय से खाएं। इससे हमें अनेक लाभ मिलेंगे। समय पर भोजन नहीं करोगे तो शरीर में दिक्कत होगी और बीमार हो जाएंगे। रसोई में खराब अनाज नहीं रखना चाहिए। शुद्ध अनाज रखना चाहिए। परिवार में या परिवार से अन्य लोगों को भेदभाव न रखकर ही सभी को बराबर भोजन देना चाहिए। रसोई में भोजन झूठा नहीं छोड़ना चाहिए। जितना आप खा सकते हो उतना लेना चाहिए।
विज्ञापन

अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने बताया कि नरेश चंद मुनि महाराज, राजेंद्र मुनि महाराज के सानिध्य में शनिवार को सुबह आठ बजे से जवाहर गंज मंडी में अक्षय तृतीया वर्षी तप पारणा एवं गुरु जन्म शताब्दी संपूर्ति महोत्सव मनाया जाएगा और पारणा महोत्सव हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में होगा। मुनि महाराज के दर्शन के लिए पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, पश्चिम उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अंकित गोयल, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल आदि पहुंचे और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अध्यक्ष सत्येंद्र जैन, मंत्री शैलेश जैन, कोषाध्यक्ष नानक चंद जैन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, वीरेश जैन, अशोक चौधरी, कार्यक्रम संयोजक आदीश जैन, राजीव जैन, अनमोल जैन, मुकुल जैन, दीपक जैन, अभिषेक जैन सकल जैन समाज के अध्यक्ष आलोक जैन, आशीष जैन, मोहित जैन, शरद जैन, विजय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें