वहीं, पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश सोनू उर्फ संदीप 31 दिसंबर 2023 को क्षेत्र के गांव दथेड़ा में हुई एक 65 वर्ष की महिला कौशल्या देवी की हत्या के मामले में फरार चल रहा था।
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला कौशल्या देवी की हत्या संपत्ति विवाद को लेकर हुई थी और उसी के ही दामाद सनी ने प्रमोद व सोनू उर्फ संदीप को अपनी सास कौशल्या देवी की हत्या करने के लिए दो लाख रुपये में सुपारी दी थी। इस हत्याकांड में पुलिस की जांच में कुल पांच नाम प्रकाश में आए थे, जिनमें से तीन बदमाशों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कौशल्या देवी का दामाद सनी जिसने खुद कोर्ट में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया था।
यह भी पढ़ें: UP: चौधरी परिवार की बहू भी राजनीति में हो सकती हैं शामिल, राज्यसभा जा सकती हैं चारू तो जयंत लड़ सकते हैं चुनाव