सूचना मिलते ही एएसपी ओपी सिंह व सीओ बिजेंद्र भडाना भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि 22 जून की रात में बलवा निवासी आस मोहम्मद से साढ़े तीन हजार, शमशाद से दो हजार रुपये व मोबाइल, 23 जून की रात में लालूखेड़ी शेखर से 25 सौ रुपये, मोबाइल बदमाशों ने लूट लिया था। मुठभेड़ में बदमाशों से 75 सौ रुपये, तीन मोबाइल और एक बाइक बरामद की।
यह भी पढ़ें: गजब हाल: IAS के घर से गायब हुआ कुत्ता, 36 घंटे से ढूंढने में लगे अफसर, पर नहीं मिला सुराग, कमिश्नर मैडम बोली..
पुलिस ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनसे अभी पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में एसओजी प्रभारी विरेंद्र कसाना, कोतवाली प्रभारी नेमचंद आदि शामिल रहे।