शामली। जनपद के विभिन्न खंड विकास कार्यालयों में आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेलों में युवाओं को रोजगार के अवसर मिले। ऊन, कांधला और कैराना ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेलों में कुल 111 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी ब्रजेश शुक्ल के निर्देश पर जनपद के सभी खंड विकास कार्यालयों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। 1 व 2 जुलाई को खंड विकास कार्यालय थानाभवन तथा 3 व 4 जुलाई को शामली ब्लॉक परिसर में रोजगार मेला आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि अब तक ऊन ब्लॉक में 39, कांधला में 37 और कैराना में 35 अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है।
आगामी रोजगार मेले में एसआईएस द्वारा कुल 1300 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षा जवान के 1000 पदों के लिए न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल पास या फेल, आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम ऊंचाई 167.5 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। सुरक्षा सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण, आयु 21 से 37 वर्ष तथा न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर निर्धारित है।
वहीं कस्टोडियन के 200 पदों के लिए हाईस्कूल या इंटरमीडिएट योग्यता है।