समाज को संगठित करने पर जोर
कांधला। नगर में नवनिर्मित संत शिरोमणि धर्मशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वक्ताओं ने समाज को संगठित करते हुए शिक्षित बनाने पर जोर दिया।
नगर के मोहल्ला रायजादगान स्थित संत शिरोमणि रविदास धर्मशाला का निर्माण किया गया। बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि विक्रांत डंगोरिया ने नवनिर्मित संत शिरोमणि रविदास धर्मशाला का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि गुलशन खन्ना उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रान्त डंगोरिया ने कहा कि गुरु रविदास 15वीं-16 वीं शताब्दी में एक महान संत, दार्शनिक, कवि, समाज सुधारक रहे। उन्होंने उत्तरी भारत में भक्ति आंदोलन का नेतृत्व किया था। हम सभी को संत शिरोमणि रविदास के बताए मार्ग पर चलकर समाज को शिक्षित और संगठित बनाने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान पूर्व सभासद तेजपाल, कृष्णपाल, रणधीर सिंह, राजेश कुमार, राजेंद्र सैनी, चंद्रह्रास, सतबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।