फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो प्रदेशों के अधिकारियों में समन्वय बनाने पर जोर

Fri, 17 Jul 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सावन मास की कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के किए हरियाणा के जनपद पानीपत और उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की संयुक्त समन्वय बैठक हुई। बैठक में पानीपत के उपायुक्त कार्यालय में दोनों प्रदेशों के अधिकारियों की हुई बैठक में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सहयोग और समन्वय पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कांवड़ शिविरों की व्यवस्थाएं, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं तथा दोनों राज्यों के प्रशासन एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विचार विमर्श किया गया। पानीपत के उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था की नियमित निगरानी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पानीपत के पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम शामली आलोक कुमार ने दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच सतत समन्वय एवं सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त पुलिस निगरानी, प्रभावी यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप डीजे संचालन सुनिश्चित करने, हथियारनुमा वस्तुओं के प्रयोग पर प्रभावी रोक लगाने, प्रमुख मार्गों पर नियंत्रित एवं सुचारु यातायात संचालन, स्वच्छता बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय रहते अंतिम रूप देने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में दोनों जनपदों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें