फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खात्मे, मुल्क में खुशहाली की दुआएं मांगी

विज्ञापन
कैराना में ईद के त्यौहार पर सुरक्षा के मददेनजर भ्रमण करती डीएम जसजीत कौर व एसपी विनित जयासवाल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कोरोना के खात्मे, मुल्क में खुशहाली की दुआएं मांगी
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण के चलते सोमवार को ईद का त्योहार बेहद सादगी से मनाया गया। शहर की सड़कों और धर्मस्थलों पर पुलिस, पीएसी का पहरा रहा। मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों में ईद की नमाज अदा की। कोरोना के खात्मे और मुल्क में खुशहाली की दुआएं मांगी गई।
ईद पर भीड़ जमा ना हो इसलिए प्रशासन ने मुस्लिम समाज के लोगों से घरों पर ही ईद की नमाज अदा करने की अपील की थी। शांति समितियों की बैठक में समाज के जिम्मेदारों ने भी प्रशासन को पूरा भरोसा दिया था। सोमवार को इसका असर भी नजर आया। शहर की दिल्ली रोड स्थित ईदगाह और अन्य धर्मस्थलों के मुख्यद्वार सुबह से ही बंद थे। इनके बाहर पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी। मुस्लिम बस्तियों पर पुलिस को खास फोकस रहा। भीड़ को सड़कों से रोकने के लिए चौराहों, तिराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन के प्रयास और मुस्लिम समाज के लोगों के सहयोग के चलते ही ईद शांतिपूर्वक मना। धर्मगुरुओं ने ईद की नमाज के लिए सुबह साढ़े छह से 12 बजे तक का वक्त तय किया था। इसी बीच लोगों ने अपने घरों में नमाज अदा की। इसमें दुनिया से कोरोना के खात्मे ,लोगों की सलामती और मुल्क की तरक्की की दुआएं मांगी गई।
विज्ञापन

पहली बार नहीं हुई ईद की नमाज
जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना शौकीन ने बताया कि उनके जीवन में पहली बार ऐसा हुआ है जब ईदगाह में नमाज अदा ना की गई हो, लेकिन ये संकट का दौर है। माहौल और परिस्थिति ही ऐसी थी। सबने मिलकर साथ दिया और अपने घरों में ईद की नमाज अदा की। कोरोना से मुक्ति और मुल्क की खुशहाली की दुआएं मांगी गई। उन्होंने कहा कि दुआएं की गई कि अल्लाह ताल्हा मुल्क को कोरोना संक्रमण से जल्द मुक्त करें और देशवासियों की सेहत दुरुस्त रहे।
बच्चों में दिखा जबर्दस्त उत्साह
बच्चों में ईद का जबर्दस्त उत्साह था। सुबह छह बजे से ही बच्चे अपने घरों में नए कपड़े पहनकर सज धज कर तैयार हो गए थे। किसी ने शेरवानी पहनी थी तो किसी ने कुर्ता पायजामा । जींस और टीशर्ट भी उनकी पसंद रही। सिर पर छोटी सी कैप भी लगाई थी और घर पर ही परिवार के सदस्यों के साथ नमाज अदा की। इसके बाद घर में परिवार के सदस्यों ने मीठी खीर और सेवई बनाकर खाई।
डीएम-एसपी ने खुद संभाली कमान
डीएम और एसपी ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली थी। सुबह डीएम ओर एसपी ने शहर के कलंदरशाह, आजाद चौक आदि का भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने कैराना ,कांधला क्षेत्र में जाकर व्यवस्थाएं परखी। तीनों जगहों पर ड्रोन उड़ाकर मोहल्लों का हाल जाना गया। देखा गया कि कहीं पर मकान या किसी धर्मस्थल पर भीड़ तो जमा नहीं है। एसपी ने बताया कि लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में ईद मनाई।
विज्ञापन

38 सेक्टरों में बांटकर हुई सुरक्षा
ईद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने जिले को चार सुपरजोन, 13 जोन और 38 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की थी। विभागीय अधिकारियों को भी लगाया गया था। तीनों तहसीलों में एसडीएम के अलावा विभागीय अधिकारी लगाए गए थे। सभी सीओ, थानाध्यक्ष के साथ पुलिस और पीएसी बल भी तैनात किया गया था।

शामली में ईद के दिन भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।- फोटो : SHAMLI

कांधला में हॉटस्पॉट इलाके में ड्रोन से जानकारी लेते डीएम और एसपी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें