शामली। दीपावली के लिए शहर का इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार सज गया है। इस बार व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। उन्हें धनतेरस का इंतजार है। इस बार टीवी और वॉशिंग मशीन की खरीद के लिए अधिक ग्राहक पहुंच रहे हैं। इस बार व्यापारी धनतेरस पर दस करोड़ से अधिक की बिक्री होने का अनुमान लगा रहे हैं।
दीपावली पर्व नजदीक आते ही इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार है। दीपावली पर सराफा के बाद सबसे अधिक बिक्री इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ही होती है। इस बार भी बिक्री शुरू हो गई है। शहर में संचालित शोरूम पर ग्राहक एलईडी टीवी और वॉशिंग मशीन की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। झालर और घर सजाने के लिए इलेक्ट्रोनिक उत्पादों की बिक्री भी खूब हो रही है। बाजार में विभिन्न कंपनियों की अलग-अलग रेंज उपलब्ध हैं। लोग खरीदारी के साथ ही धनतेरस के लिए भी बुकिंग करा रहे हैं। इसके चलते दिन भर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर भीड़ लग रही है। ग्राहकों की अच्छी आवक से व्यापारी भी खुश हैं।
कर्व्ड टीवी पहली पसंद
अब तक जहां लोग एलईडी स्मार्ट टीवी को प्राथमिकता दे रहे थे तो वहीं अब कर्व्ड स्मार्ट टीवी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। बाजार में अलग-अलग कंपनियों की कर्व्ड स्मार्ट टीवी उपलब्ध हैं। इसके अलावा वॉशिंग मशीन में फुल ऑटोमैटिक मशीन को भी लोग अधिक खरीद रहे हैं। सर्दियों के चलते फ्रिज की बिक्री मंदी है।
विक्रेताओं से बात
दीपावली पर इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। औसतन आने वाले ग्राहकों की अपेक्षा इन दिनों अधिक ग्राहक आ रहे हैं। लोग धनतेरस के लिए सामान की बुकिंग करा रहे हैं। जिलेभर में दस करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। अंकुर गोयल, व्यापारी।
इस बार बीते छह माह से इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में मंदी छाई हुई है। दीपावली पर अच्छी बिक्री की इस बार उम्मीद है। हालांकि अभी ग्राहकों की संख्या सामान्य ही है। अमित शर्मा, व्यापारी।
ग्राहकों की बात
पिछले वर्ष से इलेक्ट्रोनिक उत्पादों के दाम बढ़े हैं। घर को सजाने में इस्तेमाल होने वाली झालर भी महंगी हो गई हैं। अन्य उत्पाद भी महंगे हैं। - विकास धवन, ग्राहक
वॉशिंग मशीन खरीदने के लिए दुकान पर आए थे। कई कंपनियों की मशीनें देखीं। सबसे अधिक पसंद फुल ऑटोमैटिक मशीन आई है। अर्पित, ग्राहक
एलईडी टीवी खरीदने के लिए दुकान पर आए थे। इस बार दीपावली पर कंपनियों ने अच्छी रेंज निकाली है। टीवी खरीद लिया है। प्रवीण, ग्राहक।
शामली इलेक्ट्रोनिक्स के सामान से संबंधित फोटो ग्राहक अर्पित।- फोटो : SHAMLI
शामली इलेक्ट्रोनिक्स के सामान से संबंधित फोटो व्यापारी अमित शर्मा।- फोटो : SHAMLI
शामली इलेक्ट्रोनिक्स के सामान से संबंधित फोटो व्यापारी अंकुर गोयल।- फोटो : SHAMLI
शामली दीपावली पर झालर व सजावट के समान की खरीदारी करती युवती।- फोटो : SHAMLI
शामली दीपावली पर सजावट के समान की खरीदारी करती युवती व महिला।- फोटो : SHAMLI
शामली में दीपावली पर इलेक्ट्रोनिक्स के सामान की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI
शामली में दीपावली पर इलेक्ट्रोनिक्स के सामान से संबंधित फोटो विकास धवन।- फोटो : SHAMLI