जिला ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष हरवीर मलिक के आवास पर प्रेस वार्ता करते भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध?
- फोटो : SHAMLI
शामली। पश्चिमी यूपी में खेल क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं है। यहां के खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन और सुविधाएं नहीं मिलने से पिछड़ गए। यह बात भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आंनदेश्वर पांडे ने यहां चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में भाजपा नेता और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरवीर मलिक के आवास पर प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी में खेल संगठन कमजोर रहे। जिसकी वजह से यहां के खिलाड़ियों को उचित मौके नहीं मिले। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। लेकिन स्थानीय लोगों को भी इस दिशा में जागरुक रहना होगा। तभी यहां के खिलाड़ी देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। इस मौके पर अंकित गोयल, वरुण, कबड्डी कोच संदीप आदि मौजूद रहे।