फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली से टपरी तक विद्युतीकरण कार्य मार्च तक होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली से टपरी तक विद्युतीकरण कार्य मार्च तक होगा पूरा
विज्ञापन

शामली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक एससी जैन ने कहा कि दिल्ली-शामली के बीच रेलवे लाइन का विद्युतीकरण दिसंबर और टपरी तक मार्च के अंत तक पूरा हो जाएगा। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण की डिटेल रिपोर्ट तैयार होने के बाद प्रोजेक्ट को स्वीकृति दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन के सर्वेक्षण चल रहा है। अभी तक रेलवे बोर्ड से इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति नही मिली है। उन्होंने कहा कि अगले एक वर्ष में में दिल्ली से लेकर टपरी तक पूरी सिग्नल प्रणाली कलर और एडवांस तकनीक की होगी।
बृहस्पतिवार को स्पेशल कोच से दोपहर करीब 11.50 बजे उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक एससी जैन शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे अस्पताल, प्लेटफार्म नंबर एक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी प्रांजल बोरा से रेलवे यार्ड की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बाद में, पत्रकारों से बातचीत में उत्तर रेलवे के दिल्ली प्रबंधक एससी जैन ने कहा कि दिल्ली-शामली के बीच रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का कार्य दिसंबर और शामली से टपरी तक विद्युतीकरण का कार्य अगले वर्ष मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दिल्ली से लेकर टपरी तक पूरी सिग्नल प्रणाली बदलने का कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन

अभी तक इस सेक्शन में सबसे पुरानी सिग्नल प्रणाली का उपयोग हो रहा है, जिसे बदलकर कलर लाइट करने का प्रस्ताव है, जिसे अगले एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेकड़ा और बागपत में स्टेशन बिल्डिंग बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अगले एक-दो महीने में शामली रेलवे स्टेशन पर भी इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अगले एक वर्ष में दिल्ली से लेकर टपरी तक पूरी सिग्नल प्रणाली एडवांस तकनीक की हो जाएगी, जो कलर लाइट की होगी। उन्होंने बताया कि ऑप्टीकल फाइबर केबल का कार्य जोरों से चल रहा है। यह कार्य दिल्ली से बागपत तक पूरा हो चुका है। उससे आगे का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिल्ली से शामली तक ऑप्टीकल फाइबर कार्य दिसंबर से पहले पूरा हो जाएगा। शामली से टपरी तक मार्च तक पूरा हो सकेगा।
अभी तक स्वीकृति नहीं मिली
मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन के संबंध में पूछे जाने पर मंडलीय रेल प्रबंधक ने कहा कि सर्वे के बाद अभी तक रेलवे बोर्ड से स्वीकृति नहीं मिली है। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इसकी डीपीआर बनाई गई थी, डीपीआर के फाइनल होने के बाद इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

मांग के अनुसार होगा ट्रेनों का संचालन
पिछले करीब सात माह से बंद रेलगाड़ियों को चलाने के संबंध में डीआरएम ने कहा कि जैसे-जैसे मांग आएगी, वैसे वैसे मंत्रालय से ट्रेनों का संचालन की अनुमति लेकर ट्रेनें चलाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम एके यादव, सीनियर डीईएन रश्मि कुमार, सीनियर डीएसटीई उपवेंद्र सिंह, एएससी आरपीएफ दिल्ली एसएल सोनकर, यातयात निरीक्षक सुनील कुमार धीमान, स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार शर्मा, आरपीएफ प्रभारी प्रांजल बोरा, पीडब्लूवाई संजय शर्मा, डाक्टर दीपक कुमार, टिकट प्रभारी जितेन्द्र कुमार, अर्जुन सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें