16 घरों में बिजली चोरी पकड़ी
कैराना। विद्युत निगम की टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 16 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। रविवार को अधिशासी अभियंता रविंद्र प्रकाश के आदेश पर एसडीओ अतुल यादव के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने गांव बसेड़ा व पठेड़ में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान विद्युत निगम की टीम ने करीब 16 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। जिस पर टीम ने वीडियोग्राफी करते हुए केबल काटकर जब्त कर लिए। एसडीओ अतुल यादव ने बताया कि 16 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। टीम में जेई भानु प्रताप, राहुल कुमार ,सूरजीत, स्टाफ़ कवर चौधरी और सादिक़ आदि मौजूद रहे।