फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: चेकिंग कर रही विद्युत टीम पर किया हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में चेकिंग करने के लिए विद्युत टीम पर कई लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें दो लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान टीम ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जेई ने आरोपियों के खिलाफ थाने में कई देकर कार्रवाई की मांग की है। टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
कस्बा एलम बिजलीघर पर तैनात जेई अतुल कुमार पांडेय अपनी टीम के टीजी-2 अमरजीत यादव, लाइनमैन सेविन, सुभाष और नितिन शर्मा के साथ एलम में अस्थाई विच्छेदन कार्य, बकाया वसूली और चेकिंग के लिए गई थी। टीम चेकिंग करते हुए मोहल्ला आजादनगर में पहुंची। आरोप है कि एक व्यक्ति बिजली चोरी कर रहा था। टीम ने उसका केबिल उतारने का प्रयास किया, तो उक्त व्यक्ति ने अपने परिवार के कई लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि कई लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से टीम पर हमला कर दिया। हमले में लाइनमैन सेविन पुत्र सतपाल निवासी एलम और नितिन शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी रामपुरखेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने अमरजीत यादव से सरकारी दस्तावेज और मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने कागजात फाड़ते हुए मोबाइल से मारपीट की वीडियो डिलीट कर दी। विद्युत टीम ने किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी एलम पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल दोनों लाइनमैनों कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जेई अतुल कुमार पांडेय ने तीन लोगों को नामजद करते हुए करीब छह आरोपियों के खिलाफ थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें