फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 460 करोड़ से होगी विद्युत व्यवस्था बेहतर

Sun, 15 Sep 2024 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक आईएएस ईशा दुहन ने उद्यमियों और व्यापारियों से संवाद किया। विद्युत निगम की समस्याओं को लेकर प्रस्ताव भी मांगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत 460.40 करोड़ से विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने का प्रस्ताव है। सर्वे कराकर कार्य होगा। इसके अलावा 81.10 करोड़ से जिले को विद्युत व्यवस्था में हाईटेक स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक आईएएस ईशा दुहन ने सहारनपुर में विद्युत व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इसके साथ कई जगहों पर निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने वाले पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। इसके पश्चात उन्होंने उद्यमियों और व्यापारियों से संवाद किया। उनसे बिजली से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि 460.40 करोड़ बिजली व्यवस्था को दुरूस्त बनाने के लिए कार्य होने हैं। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। उद्यमियों, व्यापारियों और व्यापार मंडलों से वार्ता कर उनके प्रस्ताव भी मांग गए हैं। इन कार्यों को लेकर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द बजट जारी होने पर उनके क्षेत्र में 460.40 करोड़ से बिजली से संबंधित विभिन्न कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि 24 घंटे बिजली सप्लाई से उद्योगों का विकास होगा। उन्होंने निर्देश दिए थे कि प्रतिमाह मुख्य अभियंता उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। बिजनेस प्लान के तहत 2023-24 हेतु 67.66 करोड़ खर्च किए गए। 2024-25 के अंतर्गत 62.96 करोड़, बिजनेस प्लान के लिए 2024-25 पार्ट-2 में औद्योगिक प्रस्ताव में 5.71 करोड़ से कार्य होगा। इसके अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार महत्वाकांशी योजना आरडीएसए के अंतर्गत 242.97 करोड़ और सहारनपुर स्मार्ट सिटी हेतु 81.10 करोड़ बिजली व्यवस्था के सुधार में खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान निदेशक एनके मिश्र, निदेशक वाणिज्य संजय जैन, मुख्य अभियंता एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता पंकज अग्रवाल सहित क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें