फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में सात घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एनएच 709 एडी पर लाइन शिफ्टिंग के कारण कस्बे की विद्युत आपूर्ति सात घंटे बाधित रही, जिस कारण तेज गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

एनएच 709 एडी का कार्य बड़ी तेजी के साथ चल रहा है। पानीपत के सिवाह से नगीना तक जाने वाले हाईवे पर गांव मन्ना माजरा और जगनपुर के बीच विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। लाइन शिफ्टिंग के कार्य के कारण शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे कंडेला बिजलीघर से कैराना क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य शाम करीब चार बजे पूरा होने पर कस्बे की सप्लाई चालू कराई गई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, तेज गर्मी में विद्युत सप्लाई बंद होने के कारण लोगों को गर्मी में बुरा हाल हो गया। साथ ही पशुओं के चारे व पानी की समस्या भी आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें