फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक का चालान किया, विद्युत विभाग ने थाने का कनेक्शन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक का चालान कटते ही कट गया थाने का विद्युत कनेक्शन
विज्ञापन

थानाभवन। पुलिस ने एक विद्युत कर्मचारी की बाइक का चालान कर दिया। इसके बाद थाने पर विद्युत बिल के लगभग 55 हजार रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन काटने से थाने में अंधेरा छाया हुआ है और पुलिसकर्मी गरमी में परेशान रहे।
विद्युत विभाग के कर्मचारी लाइनमैन महताब पुत्र इकराम मंगलवार को विद्युत लाइनों की पेट्रोलिंग कर रहे थे। वह अपनी बाइक से लाइनों की जांच करते हुए जब थानाभवन के चरथावल बस स्टैंड पर पहुंचे तो वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। पूछे जाने पर उन्होंने अपने बारे में जानकारी दी कि वह विद्युत लाइनों की पेट्रोलिंग कर रहे है, जिसमें वह हेलमेट लगाए बिना ही काम कर सकते है। लेकिन आरोप है कि पुलिसकर्मी नहीं माने और उन्होंने लाइनमैन का छह हजार रुपये का चालान काट दिया। इस मामले को लेकर लाइनमैन ने विद्युत अधिकारियों से बात करते हुए मामले की जानकारी दी। इसके बाद हरकत में आए विद्युत विभाग ने थानाभवन थाने का विद्युत बकाया बिल जमा न होने पर विद्युत कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अवर अभियंता अमितोष मौर्य ने बताया कि थानाभवन थाने पर लगभग 55000 रुपये का विद्युत बिल बकाया है, जो लंबे समय से जमा नहीं हो पा रहा है। बकाया बिल होने की वजह से थाने का विद्युत कनेक्शन काटा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें