फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिना सहमति बढ़ाया बिजली कनेक्शनों का लोड

Wed, 08 Jul 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिडौली। क्षेत्र के कई गांवों में बिजली उपभोक्ताओं ने बिना सहमति कनेक्शनों का स्वीकृत लोड बढ़ाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक किलोवाट के कनेक्शन को विभाग ने तीन किलोवाट कर दिया, जिससे इस बार बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हो गई। ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके मोबाइल पर विद्युत विभाग की ओर से संदेश भेजकर अधिक बिजली खपत का हवाला देते हुए लोड बढ़ाने की सूचना दी गई। इसके बाद जारी बिजली बिल पहले की तुलना में लगभग एक हजार रुपये अधिक का आया है। शिकायत लेकर विभागीय अधिकारियों के पास पहुंचे लोगों का आरोप है कि अधिकारियों ने लोड वृद्धि को नियमों के अनुरूप बताते हुए राहत देने से इंकार कर दिया।
शिकायत दर्ज कराने वालों में पिंटू सैनी (म्यान), महिपाल सिंह (शीतलगढ़ी), यश शर्मा (बिडौली), लोकिंद्र व मेहरबान अली (अशरफपुर), अब्बास हसन, प्रदीप कुमार, योगेंद्र सिंह और कालूराम आदि रहे। उन्होंने बढ़े हुए बिजली बिलों में संशोधन कर पूर्व निर्धारित लोड बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें