फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप ठप होने के बाद भी विद्युत बिल आया 1.36 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित किसान ने एसडीएम से लगाई समस्या के समाधान की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। कस्बा ऊन में किसान के नलकूप ठप होने के बावजूद भी विद्युत निगम द्वारा 1.36 लाख रुपये का बिल थमा दिया गया। किसान ने कई बार विद्युत निगम अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन कोई राहत नहीं मिली। किसान ने एसडीएम को शिकायत कर विद्युत बिल की समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। किसान ने समस्या का समाधान न होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
कस्बा निवासी बिजेंद्र पुत्र सुखबीर मोहल्ला ठाकुरद्वारा ने वर्ष 2007 में कस्बा निवासी ताराचंद की कृषि भूमि खरीदी थी, जिस पर बिजली के कनेक्शन समेत नलकूप लगा था, लेकिन कुछ समय बाद नलकूप का बोरिंग ठप हो गया। जिसके बाद 22 मई 2014 को विजेंद्र ने विद्युत विभाग को नलकूप का पूरा बिल जमा कर कनेक्शन अपने नाम करा लिया और उस कनेक्शन को दूसरे चक मे शिफ्ट कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन विभाग द्वारा न तो स्टीमेट जमा कराया गया न कनेक्शन शिफ्ट हुआ न हीं बंद किया गया। जून 2020 में विद्युत विभाग ने किसान को 1,36,000 रुपये के बिल का नोटिस थमा कर आरसी जारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित किसान ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से राहत के लिए गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। पीड़ित किसान ने एसडीएम ऊन निकिता शर्मा को शिकायत कर कनेक्शन को स्थाई रूप से विच्छेद कराने और विद्युत बिल को निरस्त करने की मांग की है। साथ ही समस्या का समाधान न होने पर मजबूरी में आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें