फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
शामली कैराना रोड पर मशाल जलूस निकालते विद्युत निगम के कर्मचारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन

शामली। निजीकरण के विरोध में आंदोलन कर रहे विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के कर्मचारियों ने सोमवार को मशाल जुलूस निकाला। बिजली कर्मचारी खेड़ीकरमू स्थित मंडल कार्यालय पर एकत्र हुए और यहां से मशाल जुलूस निकालते हुुए विजय चौक तक पहुंचे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने विद्युत वितरण कंपनियों के निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया तो आने वाले समय में जन जागरण अभियान चलाकर जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए जाएंगे। किसानों और आम जन को होने वाले नुकसान से जन प्रतिनिधियों को अवगत कराएंगे। कर्मचारियों ने कहा कि जेल भरो आंदोलन जैसा कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। 29 सितंबर को कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन शाम पांच बजे तक चलेगा। जुलूस में अभियंता संघ से अतुल यादव, अरुण कुमार, सिकंदर यादव, अजय कुमार, विजय शंकर कुशवाह, नितीश कुमार, सुरजीत सिंह, लेखा संघ से सत्यव्रत, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें