फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को होगी यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अक्तूबर को होगी यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा
विज्ञापन

शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा उप्र प्रयागराज के निर्देश पर हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की परीक्षा तीन अक्तूबर को राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में होगी। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह की पाली में आठ बजे से सवा 11 बजे तक होगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक होगी। डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल में 137 और इंटर में 58 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा 29 व 30 सितंबर को राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली में होगी, जबकि हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा आंतरिक मूल्यांकन संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें