शामली। उत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त शैलेश पाठक के निरीक्षण की रिपोर्ट ओके होने के बाद दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बिजली ट्रेनों का संचालन हो सकता है। लंबी प्रतीक्षा के बाद शामली से टपरी तक विद्युतीकरण-कलर सिग्नल का कार्य पूरा हो है। उत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त शैलेश पाठक के निरीक्षण का इंतजार किया जा रहा है।
दिल्ली- शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर विद्युतीकरण और सिग्नल कार्य पिछले तीन साल से चल रहा था। एक साल पूर्व दिल्ली से लेकर शामली तक विद्युतीकरण और सिग्नल का कार्य पूरा हो गया था। अप्रैल 2021 से शामली से टपरी तक विद्युतीकरण और सिग्नल कार्य शुरु हुआ था। पिछले माह शामली से लेकर टपरी तक विद्युतीकरण और कलर सिग्नल कार्य पूरा हो गया है। दस दिन पूर्व गत आठ फरवरी को टपरी और मनानी के बीच पांच घंटे का ब्लॉक लेकर पांच घंटे के ब्लॉक के दौरान टोकनलेस स्टूमेंट कार्य पूरा किया गया था। विद्युतीकरण- सिग्नल कार्य पूरा होने के बाद अब उत्तर रेलवे के सुरक्षा आयुक्त शैलेश पाठक का शामली से लेकर टपरी तक निरीक्षण का इंतजार किया जा रहा है। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि संरक्षा आयुक्त के शामली से लेकर टपरी तक विद्युतीकरण और सिग्नल कार्यों का निरीक्षण 11 फरवरी को होना था, जो स्थगित हो गया। जल्दी ही रेलवे के संरक्षा आयुक्त शैलेश पाठक के निरीक्षण की तिथि आ सकती है। संरक्षा आयुक्त की निरीक्षण के बाद उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल को ओके रिपोर्ट जाएगी। जिसके बाद दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बिजली की ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।