फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला बार एसोसिएशन के 11 पदों का होगा चुनाव

Wed, 18 Feb 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला बार एसोसिएशन शामली के 11 पदों के चुनाव को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को 28 नामांकन पत्र खरीदे गए। सोमवार को 26 नामांकन पत्र खरीदे गए थे। इनमें अध्यक्ष पद के लिए सात और महासचिव पद के लिए पांच नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन

चुनाव आयुक्त रतन सिंह, नीलम शर्मा और धर्मवीर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सात नामांकन पत्र चंद्रभान सिंह, श्रीपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, ठाकुर रामपाल सिंह, संजय कुमार शर्मा, शैलेंद्र कुमार एडवोकेट, धीरेंद्र कुमार ने खरीदे। महासचिव पद के लिए सतीश कुमार चौहान, सतेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार देशवाल, चंद्रवीर सिंह,अवधेश कुमार समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 54 नामांकन पत्र खरीद गए।
उन्होंने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 20 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आपत्ति स्वीकार की जाएगी, जबकि दोपहर 3 बजे तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उसी दिन शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव के तहत 27 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 27 फरवरी को ही शाम 3:30 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें