शामली। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ईवीएम मशीन में हुई गड़बड़ी से कांग्रेस एवं सहयोगी दलों की हार हुई है। प्रदेश की भाजपा सरकार का किसानों का ऋण माफ करना एक छलावा साबित हुआ है।
रविवार को पार्टी की आयोजित बैठक में विधानसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा की गई। पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल रही है।
पिछले दो सालो में घरेलू गैैस सिलेंडर के दाम बढ़ते जा रहे हैं। रसोई गैस सिलेंडर का दाम 430 रुपये से बढ़कर आसमान पर पहुंच गए हैं, जिससे गृहिणियों और आम परिवार के जीवन यापन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे किसानों का ऋण माफ करना एक छलावा साबित हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए संगठन को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष वैभव गर्ग, राजेश कश्यप, अमित डिंपल वर्मा, लाखन सिंह, बाबूखां टपराना, सुरेशपाल सैनी, प्रवीण पांचाल, ओमवीर उपाध्याय, सोमपाल शर्मा, अनुज गौतम, यशपाल कपूर, विक्रम सिंह, विनोद शर्मा, अरविंद संगल, श्रीराम शर्मा, जेके जैन एडवोकेट, अंकुर शर्मा, धर्मवीर शाडिल्य, अशोक कुमार जैन, निन्ना अंसारी, रामकुमार शर्मा, साजिद सैफी, नरेंद्र शर्मा, हितेंद्र खैवाल, राजेंद्र भारती, योगेंद्र कश्यप, सुबोध चौधरी, प्रताप सिंह, मंगलसैन, निशांत सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संचालन सुलतान सिंह ने किया ।