फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चुनाव प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश -स्ट्रांग रूम व बूथों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था परखी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


कैराना। निकाय चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही स्ट्रांग रूम व बूथों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था परखी।
निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण में आगामी 4 मई को मतदान होगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार सुबह चुनाव प्रेक्षक अंजनी कुमार सिंह कैराना पहुंचे। चुनाव पर्यवेक्षक ने सबसे पहले नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में पहुंचकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम व बूथों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था परखी। बाद में इस्लामिया इंटर कॉलेज में पहुंचकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। बूथों पर प्रकाश, पेयजल व साफ-सफाई की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप ही मतदान व मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान संवेदनशील अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह, अपराध इंस्पेक्टर नेत्रपाल सिंह व संबंधित पुलिस चैकी इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें